अमरीका के विभिन्न शहरों में दसियों हज़ार लोगों नें विरोध प्रदर्शन कर के व्हाइट हाउस के उस ग्रुप का विरोध किया जो युद्ध और अत्याचार करते हैं।इरना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के ख़िलाफ़ हमला करने के इरादे से अमरीकी राष्ट्रपति के पीछे हटने के बाद भी अमरीकी जनता व्हाइट हाउस के शासकों के अत्याचारी कामों की आलोचना और उनके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।शनिवार को फ़्लोरिडा, ग्रेंड रीपेड्ज़ मीशीगान और मीनिया पुलिस शहरों में जनता नें बड़े विरोध प्रदर्शन कर के अमरीकी अधिकारियों की युद्ध सम्बंधी पॉलीसियों की निंदा की।प्रदर्शन कारियों नें अमरीकी अधिकारियों से मांग की कि वह सीरिया के ख़िलाफ़ आक्रामक कार्यवाहियों से दूर हो जाएं। इन प्रदर्शनों में हज़ारों छात्रों नें भी भाग लिया। विभिन्न सर्वे रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकांश अमरीकी जनता सीरिया के विरुद्ध हमलों के ख़िलाफ़ है।
15 सितंबर 2013 - 19:30
समाचार कोड: 463770
अमरीका के विभिन्न शहरों में दसियों हज़ार लोगों नें विरोध प्रदर्शन कर के व्हाइट हाउस के उस ग्रुप का विरोध किया जो युद्ध और अत्याचार करते हैं।